विकास अग्रवाल
रामनगर (महानाद) : रामनगर में हुए श्री अग्रवाल सभा के चुनाव का फाइनल रिजल्ट आ गया है। चुनाव में खड़े हुए 30 प्रत्याशियों में से 15 अग्र वीर प्रत्याशी सर्वाधिक वोट पाकर विजई हुए हैं।

बता दें कि श्री अग्रवाल सभा रामनगर के 15 सदस्यीय प्रबंधन समिति 2025 के चुनाव हेतु अंशुल जिंदल (मुख्य निर्वाचन अधिकारी)/दीपक वाली मेयर काशीपुर (मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक) की देखरेख में अग्रवाल सभा रामनगर में रविवार को चुनाव हुआ था। सभा के कुल 2,459 मतदाता हैं।
1. शलभ मित्तल पुत्र उमेश मित्तल (ठेकेदार) – 1269
2. अमित गोयल (सर्राफ) – 1252
3. ईशान अग्रवाल (बिबग्योर हेमन्त प्रेस वाले) – 1242
4. आशीष मित्तल पुत्र राजीव मित्तल (लोेहे वाले) – 1109
5. ऋषि अग्रवाल (गुप्ता स्टेशनरी वाले) – 1060
6. अतुल कुमार (मोटर पार्ट्स) – 1025
7. अर्पित अग्रवाल पुत्र कपिल अग्रवाल (कोठीवाल) – 1014
8. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल (राजू मारवाड़ी) – 982
9. लव टर्रे पुत्र पंकज टर्रे टिन्नू – 970
10. अभिषेक अग्रवाल (होली चौक) – 967
11. अंकुर अग्रवाल (गणेश जी की दुकान) – 963
12. विकास अग्रवाल (घी वाले) – 918
13. उमेश अग्रवाल (महक मसाला) – 905
14. आकाश अग्रवाल (मावे वाले) – 892
15. पियूष गोयल (गरीब राम केशो राम) – 867
आपको बता दें कि इन विजई 15 सदस्यों में से एक अर्पित कोठीवाल पुत्र कपिल अग्रवाल श्री अग्रवाल सभा रामनगर के संस्थापक स्व. किशोरी लाल कोठीवाल के प्रपौत्र हैं। जिस समय श्री अग्रवाल सभा की नींव रखी गई उस समय ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि जो कोई भी इस अग्रवाल सभा की नींव रखेंगा उससे धन की देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जायेंगी और उसकी 3 पीढ़िया धनविहीन हो जायेंगी। लेकिन स्व. किशोरीलाल कोठीवाल ने ज्योतिषियों की भविष्यवाणी को दरकिनार करते हुए श्री अग्रवाल सभा की नींव रखी और उनकी तीन पीढ़ियों ने इसका दंश भी झेला।
देखें पूरी लिस्ट




