सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ढिकुली क्षेत्र में टेंपो व जिप्सी को बचाने के चक्कर में एक बस अनियुत्रित होकर पलट गई, जिससे 6 यात्री घायल हो गये।

बता दें कि कुमायूं गढ़वाल मोटर्स यूनियन की एक बस जिसका नंबर यूके04 पीए 0430 रामनगर से जोरासी, चौखुटिया की ओर जा रही थी, तभी ढिकुली गांव के तरंगी रिसोर्ट के पास बस के सामने टेंपो व जिप्सी आने से बस चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बस से निकाला और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया।
दो यात्रियों की हालात गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया तथा बाकी 4 यात्रियों का इलाज जारी है।




