spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

मस्ती मारो बच्चों, आराम से सो जाओ पैरेंट्स, कल की हो गई छुट्टी

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : बच्चे अब मस्ती मार सकते हैं और पैरेंट्स जल्दी उठने की चिंता से मुक्त होकर आराम से सो सकते हैं। क्योंकि डीएम उधम सिंह नगर ने कल 2-9-2025 (मंगलवार) की छुट्टी कर दी है।

छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 1 सितम्बर 2025 से 5 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। जिसमें जनपद ऊधम सिंह नगर को दिनांक 1 सितम्बर, 2025 को रेड अलर्ट एवं 2 सितम्बर, 2025 को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 1 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दिनांक 2-9-2025 (मंगलवार) को बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles