सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ काशीपुर की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में ‘ड्रग फ्री दवभूमि’ कार्यक्रम के तहत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशों के अनुपालन में सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एसआई गगनदीप सिंह ने पुलिस कर्मियो के साथ चैकिंग के दौरान गर्जिया चौकी से 500 मीटर आगे रपटे पर मोहान रोड में 2 महिलाओं को गांजा बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
1. परमजीत कौर (40 वर्ष) पत्नी सतनाम सिंह निवासी गड्डा कालोनी, काशीपुर। (7.938 किग्रा. गांजा)
2. बबीता शर्मा (37 वर्ष) पत्नी सौरभ शर्मा निवासी मधुवन नगर, काशीपुर (7.674 किग्रा.)
पुलिस टीम में एसआई गगनदीप सिंह, कां. संदीप सिंह, राजीव कुमार तथा उषा कौर शामिल थे।



