विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक यवुती ने अपनी टीचर पति पर अपनी साथी टीचर के साथ अवैध संबंध बनाने, उसकी अश्लील वीडियो बनाने और दहेज में 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियों कार मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह एक टीचर के साथ दिनांक 18/04/2018 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था। उसके पति ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती छीनकर अपनी बहन व बहनोई को दे दिया।
युवती ने बताया कि शादी के समय उसके माता पिता ने शादी में घर गृहस्थी का समस्त सामान, मोटर साईकिल, नकदी आदि उपहार स्वरूप देकर उसे विदा किया था और शादी में लगभग बीस लाख रुपये खर्च किये थे। शादी के बाद से ही उसके ससुरालिये उसे ताने देने लगे कि हमारा बेटा एलटी टीचर है और 1,15,000 रुपये प्रतिमाह कमाता है। तुमने तो उसे कार भी नहीं दी और तेरे मायके वालों ने दहेज हमारी हैसियत के अनुसार नहीं दिया।
युवती ने बताया कि उसके पति और ससुरालिये आये दिन उसके साथ मारपीट करते और कहते कि तेरे माँ बाप से दहेज में दस लाख रुपये नकद व एक स्कॉर्पियों कार लेकर आ, तभी तुझे रखेंगे, नहीं तो हम सब मिलकर तुझे जान से मार देंगे और तेरे पति की तीसरी शादी करा देंगे, क्योंकि दूसरी तो तू खुद ही है। उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता व उन अतरंग पलों की वीडियो अपने लैपटॉप में शूट करता और वायरल करने की धमकी देता, जिसे दिखाकर उझसे उसके मायके वालों से पैसे मंगवाता।
युवती ने बताया कि वह अपने मायके वालों से अब तक लगभग पाँच लाख रूपये लाकर अपने पति व उसके परिवार वालों को दे चुकी है। उसका पति उसके ऊपर अपने बहनोई के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाता है, कई बार उसका नन्दोई उसके पति के कहने पर उसके कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती अवैध सम्बन्ध बनाने की कोशिश कर चुका है।
युवती ने बताया कि दिनांक 2.4.2025 की सुबह के लगभग 7 बजे उसका पति व सभी ससुरालजन उसे गन्दी गन्दी गालियां देकर मारने पीटने लगे और बोले कि तुझसे कब से कह रहे हैं कि तू अपने मायके से दस लाख रूपये व स्कॉर्पियों कार लेकर आ, लेकिन तेरी समझ में नहीं आ रहा है। कहते हुये उसका समस्त स्त्रीधन अपने पास रोककर मात्र पहने हुये कपड़ों में उसके पुत्र के साथ घर से निकाल दिया, तब से वह अपनी ससुराल से आगे थोड़ी दूरी पर रह रही है।
युवती ने बताया कि उसका पति वर्तमान में एक लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध में है, जो कि वर्तमान में खुद भी एलटी की टीचर है। उसका पति बार बार उससे कहता है कि अब मुझे कमाऊ बीवी मिल रही है और दहेज भी खूब मिल रहा है या तो तू मुझे दस लाख रुपये नकद व एक स्कॉर्पियो कार लाकर दे, वरना मैं तुझे तलाक देकर उक्त टीचर युवती से शादी कर लूंगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा 3/4, बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई सोमवीर सिंह के सुपुर्द की है।



