spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज काशीपुर : चन्द्रावती के पास रेडीमेड की दुकान में आग लगी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चन्द्रावती कॉलेज के पास एक रेडीमेड की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़िाया आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

आपको बता दें कि चन्द्रावती कॉलेज के पास आरएस कलैक्शन के नाम से शेखर नाम के युवक की रेडीमेड की दुकान है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मीटर से शॉर्ट सर्किट से लगी आग केबल के जरिए दुकान के अन्दर पहुंच गई और परी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर लगभग 40 मिनट के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरु किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उसके पास में स्थित विनायक बुटीक में भी नुकसान की खबर है।

खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। दुकानदार के परिजन अपने नुकसान को देख-देख कर रोये जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles