विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों ने कुंडेश्वरी चौकी में बवाल काट दिया। एसआई चन्दन बिष्ट की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 33 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी एसआई चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनांक 25-11-2025 को हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गुलजारपुर, काशीपुर चौकी में आये और बताया कि जगदीप सिंह पन्नू उर्फ जेडी पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, काशीपुर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, उक्त सम्बन्ध में उनके द्वारा अपने फोन पर की गई रिकार्डिंग उन्हें सुनाई जा रही थी कि तभी दोपहर के लगभग 13ः15 बजे चौकी प्रांगण से काफी शोर-शराबा व गाली-गलौच की आवाजें सुनाई दीं।
एसआई बिष्ट ने बाहर निकलकर देखा तो करीब 30-40 लोग आपस में किसी बात को लेकर बाहर से लड़ते हुए चौकी प्रांगण में घुस आये और प्रांगण के अन्दर भी एक-दूसरे को गाली-गलौच, मारपीट करते हुए लड़-झगड़कर जान से मारने की धमकी देकर बलवा करने लगे। दोनों पक्षों को उन्होंने चौकी पर मौजूद हे.कां. मौ. शाहिद, जितेन्द्र बिष्ट, कां. जगदीश पपनै, किशोर फर्त्याल तथाा दर्शन सिंह के साथ मिलकर आवश्यक बल प्रयोग कर तितर-बितर किया गया। यदि ऐसा ना किया जाता तो किसी गम्भीर घटना के घटित होने की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
एसआई बिष्ट ने बताया कि उक्त घटना से उनके व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा किये जा रहे राजकार्य में भी बाधा उत्पन्न हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के मध्य हुए झगड़े के कारण के विषय में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि ग्राम गुलजारपुर में हुए ग्राम प्रधान चुनाव में गगनदीप सिंह व बलविन्दर सिंह उर्फ बिन्दा ने एक-दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ा था, जिसमें हरदीप सिंह आदि ने बलविन्दर सिंह उर्फ बिन्दा का तथा जगदीप सिंह उर्फ जेडी आदि ने गगनदीप सिंह का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य अन्दर खाने तनातनी चल रही थी।
चौकी प्रभारी एसआई बिष्ट ने बताया कि उक्त घटना में संलिप्त व्यक्तियों में से निम्न व्यक्तियों की शिनाख्त अब तक की जा चुकी है।
प्रथम पक्ष से –
1- बलविन्दर सिंह उर्फ बिन्दा पुत्र बन्ता सिंह
2- गुरसेवक सिंह पुत्र बलकार सिंह
3- हरविन्दर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह
4- अनमोल सिंह पुत्र हरदीप सिंह
5- सतनाम पुरेवाल उर्फ सत्ता पुत्र जोगेन्दर सिंह
6- रेशम सिंह पुत्र दारा सिंह
7- गुरजन्ट सिंह पुत्र गुरमेल सिंह उर्फ पप्पू
8- जसकरन सिंह पुत्र बग्गा सिंह
9- नवजोत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह
10- विक्रमजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह
11- गुरचरन सिंह उर्फ गुग्गू पुत्र उदय सिंह
12- हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह
13- विरेन्द्रजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह
14- जसकरन सिंह पुत्र हरजीत सिंह
15- प्रभजोत सिंह पुत्र हरपाल सिंह सभी निवासीगण ग्राम गुलजारपुर, काशीपुर।
16- बॉबी सन्धू निवासी पच्चावाला, एस्कोर्ट फार्म
17- मोनू संधू निवासी बाजपुर
18- गुरमुख सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांधीनगर खत्ता
19- जसजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी बलवन्त फार्म, ढकिया नं. 2, काशीपुर।
द्वितीय पक्ष से –
1- गगनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह
2- जगदीप सिंह उर्फ जेडी पुत्र हरपाल सिंह
3- गुरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह
4- जसवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह
5- लवप्रीत सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह
6- जगमोहन सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह
7- परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र बलवीर सिंह
8- जगदीप सिंह पुरेवाल पुत्र जोगेन्द्र सिंह
9- गुरप्रीत सिंह पुरेवाल उर्फ सोनू पुत्र कुलवन्त सिंह
10- मनजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह सभी निवासीगण गुलजारपुर, काशीपुर
11- पलविन्दर सिंह उर्फ पिन्दा पुत्र केवल सिंह निवासी गांव बाजपुर
12- करन छीना पुत्र बलदेव सिंह निवासी छीना फार्म, काशीपुर
13- मलूक सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी रमनावाला, ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद
14- सिमरनजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मुड़िया, बाजपुर।
एसआई बिष्ट ने कहा कि उक्त व्यक्तियों द्वारा अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक-दूसरे से मारपीट, गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर बलवा किया गया है। अतः उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जाये।
चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी चन्दन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 33 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 221, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई संजय सिंह के सुपुर्द की है।
kashipur_city | kashipur_news



