spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला अतिकुररहमान गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वालं अतिकुररहमान को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि खताड़ी, रामनगर निवासी हैदर अली ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश निवासी अतिकुररहमान ने विदेश भेजने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे 1,33,000 रुपये की ठगी कर ली थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली रामनगर में मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच उप निरीक्षक तारा सिंह राणा को दी गई थी।

लगातार 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने को लेकर कई बार दबिश दी गई, परंतु आरोपी फरार हो जाता था। आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसी के घर से धर दबोच कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी अतिकुररहमान अपने कई साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles