spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

काशीपुर : 7 मार्च को होगी एस्कॉर्ट फार्म से जुड़ी जमीनों के मामले की सुनवाई

रुद्रपुर (महानाद) : एस्कॉर्ट फार्म से जुड़ी जमीनों के मामले की सुनवाई 7 मार्च 2026 को की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित से विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक से निम्न आदेश पारित किये गए हैं।

रिट याचिकाओं का तदनुसार निपटारा किया जाता है और याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए लागू प्रावधान में संशोधन हेतु जिला मजिस्ट्रेट, उधम सिंह नगर को अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी जाती है। यदि आज से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है, तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित करेंगे। मामले में निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हों) को भी सुना जाएगा।

जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई हेतु 28 फरवरी 2026 को समय अपरान्ह 3 बजे की नियत तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अग्रिम सुनवाई की दिनांक 7 मार्च 2026 समय अपरान्ह 3 बजे की तिथि नियत की गयी है।

जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धितों से अपील की है कि नियत तिथि व समय पर प्रकरण के संबंध में समस्त अभिलेखों/साक्ष्यों सहित जिला कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles