spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

बड़ी खबर : लाखों की स्मैक के साथ पकड़ा गया मंत्री

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर रिजवान अंसारी उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

उक्त क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल व सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.03.2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रिजवान अंसारी उर्फ मंत्री (35 वर्ष) पुत्र वसरूद्दीन अंसारी निवासी मौहम्मदी मस्जिद के बराबर गली, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल को 32.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गोसिया मस्जिद के पीछे गली, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में एसआई जगवीर सिंह, कां. दिलशाद अहमद, सुच्चा सिंह तथा सुनील कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles