spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

हल्द्वानी : क्रिकेट लीग के कारण 4 दिन रहेगा रूट डायवर्जन

हल्द्वानी (महानाद) : इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गौलापार में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 के आयोजन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान /पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 11.03.2026 से 14.03.2026 तक 4 बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान –

1-तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा होते हुए महाकाली जनरल स्टोर तिराहे से काठगोदाम की ओर जायेंगे।

2-काठगोदाम क्षेत्र से गोलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहा से कुँवरपुर तिराहा होते हुए गोलापुल कुँवरपुर कट से गोलापुल होते हुए तीनपानी की ओर जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था –
1-वीआईपी हेतु गोलापार स्टेडियम मुख्य द्वार के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
2-आयोजनकर्ता / पुलिस / प्रशासन के अधिकारीगणों / पत्रकार बन्धुओं एवं खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 1 के अन्दर दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
3-क्रिकेट मैच देखने हेतु आने वाले दर्शकों के वाहनों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 2 के बांई ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

haldwani_news | diversion_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles