spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

स्कूल से आ रहे छात्र और उसके पिता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने स्कूल से आ रहे छात्र और उसके पिता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. विजय नगर, नई बस्ती, काशीपुर निवासी शायरा पत्नी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र कामिल अपने दोस्त अरशू व समर के साथ दिनांक 12.3.2026 को 7.30 बजे स्कूल की तरफ से आ रहा था कि तभी आजम, अरशद, फैजान और शाने आलम वहां आये और बिना किसी करण उसके पुत्र के साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसके पुत्र ने गाली देने को मना किया तो उक्त चारों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

शायरा ने बताया कि इसके बाद शाने आलम की दादी उल्टा उसके पुत्र की शिकायत करने उसके घर आयी। कुछ देर बाद उसके पति मुस्तकीम अपने घर आ रहे थे तो शाने आलम, फैजान, अरशद, आजम ने उसके पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वह अपने पति को लेकर अस्पताल गई जहां उसके पति के सिर पर चार टांकें आये हैं।

शायरा ने कहा कि उक्त लोग अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

शायरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चन्द्र आर्य के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles