spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

कुंडा पुलिस के हत्थे चढ़े 2 स्मैक तस्कर

कुंडा (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृतव में कुंडा पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद की है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत कोतवाली कुंडा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आज दिनांक 17.4.2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस ने सूर्या चौकी, ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर दो शातिर नशा तस्करों समीर खान (24 वर्ष) पुत्र कदीर खान तथा अजीम (26 वर्ष) पुत्र नफीस अहमद निवासीगण फतेहउल्लागंज, ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद के कब्जे से कुल 8.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। दोनों अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट की बाइकसे स्मैक की तस्करी कर रहे थे।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली कुंडा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई गणेश दत्त भट्ट (चौकी प्रभारी सूर्या), एएसआई रवीश राम, कांस्टेबल राजेश भट्ट एवं राजीव कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles