spot_img
spot_img
Monday, April 27, 2026
spot_img

मौसम विभाग ने जारी किया आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मौसम विभाग ने कल 28-29 अप्रैल के लिए आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के ड्यूटी अधिकारी ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किये हैं।

आपको बता दें कि राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के ड्यूटी अधिकारी ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 26.04.2026 को सायं 6 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28.04.2026 को जनपद-नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ओरेेंज एलर्ट जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है।

दिनांक 29.04.2026 को जनपद नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ओरेंज एलर्ट जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि/वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है।

अन्य जनपदों के लिए दिनांक 28.04.2026 से 30.04.2026 तक येलो एलर्ट है जिसमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति दौर एवं झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किमी.) चलने की संभावना है। इस स्थिति में अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

1. पर्वतीय क्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रेकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात की अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाये। जिससे कि खतरे की संभावना कम से कम हो।

2. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

3. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

4. आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

5. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

6. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

7. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

8. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

9. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

10. उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये।

11. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

12. असामान्य मौसम्म, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।

13. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

#uttarakhand_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles