सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : टी स्टॉल पर शराब परोसने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में ‘डग फ्री उत्तराखंड’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी के निर्देशानुसार सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में ट्रान्सपोर्ट नगर में चैकिंग के दौरान ट्रान्सपोर्ट नगर के दूसरे गेट के पास धीरज पुत्र सादर सिहं निवाी मरचूला, सल्ट, अल्मोड़ा को अपने टी स्टॉल पर लोगों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस टीम में कां. महबूब आलम, गगन भण्डारी तथा संजय सिंह आदि शामिल थे।



