spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

काशीपुर : प्रोपर्टी डीलर, उसके भाई और पत्नी के अवैध हथियार और कारतूस पार्किंग में खड़ी कार से बरामद

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फर्जी लाइसेंस और अवैध शस्त्रों के मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाने और 3 लोगों को जेल भेजने के बाद एसटीएफ लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही तेज कर दी गई है। एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में कल रात्रि काशीपुर क्षेत्र से एक कार से भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का जखीरा व कारतूस बरामद।

विदित हो कि एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में कार्यवाही करते हुए काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से 1 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 1 राइफल सेमी ऑटोमैटिक .22 बोर, 1 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर, 1 रिवाल्वर .32 बोर के साथ 237 कारतूस (विभिन्न बोर) व सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये ।

एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ द्वारा 3 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 5 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।

बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले अपराधी अब स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर हैं। एसएसपी एसटीएफ ने कहा है कि अभी भी फर्जी शस्त्र धारक अपना वेपन पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 4-6-2026 जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5),111 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, उसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में कल देर रात्रि उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये। जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया।

बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर के हैं। जिस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कल रात्रि एसटीएफ को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर उनके द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए रात्रि में कार्यवाही करते हुए उक्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेते हुए उसके अन्दर से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस, 04 मैंगजीन व 7 कूटरचित लाइसेंस बरामद किये गये।

उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. – 9412029536’

’एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एमपी सिंह, कां. गुरवंत सिंह, मोहित वर्मा तथा सोनू पाण्डे शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles