विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिये हथियार खरीदने वालों पर एसटीएफ का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। एसटीएफ ने मामले में 13वें आरोपी की गिरफ्तार कर उसके पास से राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किये हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क की जांच में ऐसा बड़ा खुलासा, जिसकी गंभीरता और व्यापकता ने पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर की जांच का विषय बना दिया है।
काशीपुर में एसटीएफ की सटीक एवं प्रभावी दबिश, फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एक और अभियुक्त पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) पुत्र स्व. धर्म सिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को 1 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर), 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर), 1 राइफल (.315 बोर), 4 जिंदा कारतूस (.315 बोर व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 13 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं तथा 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, एमपी सिंह, एसआई प्रकाश भगत, हे.कां. मोहित वर्मा, कां. रवि बोरा, हे.कां. संजय कुमार, मनोज बवाड़ी तथा सुरेन्द्र कनवाल शामिल थे।



