spot_img
spot_img
Saturday, July 18, 2026
spot_img

उपप्रधानी का चुनाव जीतते ही रंजिश निकालने पहुंचे विपक्षी के घर और कर दिया हमला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश में उसके पिता व दादी पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम गिरधई, काशीपुर निवासी हिमांशु शर्मा पुत्र संजीव कुमार ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के परमवीर सिंह उर्फ पम्मा पुत्र कुलदीप सिंह, हरमन सिंह पुत्र स्व. हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरचरन सिंह व गुरपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दा पुत्र जयमल सिंह निवासीगण ग्राम गिरधई, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर उसके पिता से चुनावी रंजिश रखते हैं।

हिमांशु ने बताया कि दिनांक 15.07.2026 को गांव में उपप्रधान का चुनाव था। उपप्रधानी का चुनाव गुरपिन्दर सिंह के भाई जसविन्दर सिंह उर्फ गंगू ने जीत लिया तो उपरोक्त व्यक्ति दिनांक 15.07.2026 की रात्रि करीब 9ः15 बजे उपरोक्त व्यक्ति अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ उसके पिता के चाचा सुदेश कुमार के घर के बाहर आये और गाली-गलौच करने लगे। जब उसके पिता मौके पर पहुँचे और उन्हें गाली-गलौच से मना किया तो उपरोक्त व्यक्तियों ने एकराय होकर उसके पिता के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

हिमांशु ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के हाथ में लाठी-डंडे व धारदार हथियार भी थे तथा उन्होंने हाथों में मोटे लोहे के कड़े पहने थे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसकी दादी राजरानी (75 वर्ष) उस के पिता को बचाने आई तो उपरोक्त व्यक्तियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

हिमांशु ने बताया कि चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर जितेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार, सुदेश कुमार पुत्र स्व. तरसेम लाल व अन्य लोग आ गये जिन्होंने उसके पिता को उपरोक्त व्यक्तियों के चुंगल से बचाया। उपरोक्त व्यक्तियों ने उसके पिता के सिर पर कड़ों व लाठी-डंडों/हथियारों से हमला किया जिससे उनके सिर पर चोटें आई व शरीर के अन्य भागों पर गुम चोटें आई। उसी वक्त पुलिस हैल्पलाईन नं. 112 पर कॉल की गई और मौके पर पुलिस आ गई। जिसके बाद उसके पिता को सरकारी अस्पताल, काशीपुर में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसके पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया।

हिमांशु ने बताया कि उसके पिता का एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सुशील कुमार के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles