spot_img
spot_img
Friday, July 24, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार ने किये 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। उप सचिव दीपक कुमार ने उक्त आदेश जारी कर दिया है।

आईएएस लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव का पद वापिस ले लिया गया है।
नितेश कुमार झा को सचिव पंचायती राज विभाग बनाया गया है।
रविनाथ रमन को सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन बनाया गया है।

डॉ. पंकज कुमार पांडेय को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है।
सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन बृजेश कुमार संत को सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है।
सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुरेन्द्र नारायाण पांडेय को सचिव गन्ना विकास एवं चीनी विभाग बनाया गया है।

बाध्य प्रतिक्षा में रखी गई ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) बनाया गया है।
युगल किशोर पंत को सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है।
रणवीर सिंह चौहान को सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।

आईएएफएस डॉ. पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव पंचायती राज विभाग वापिस ले लिया गया है।
अभिषेक रुहेला को अपर सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग, राज्य सम्पत्ति अधिकारी बनाया गया है।

देखें पूरा आर्डर –

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles