विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।
एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पाण्डेय को आईटीआई कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है।
एसएसआई बाजपुर विक्रम सिंह धामी को पैगा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
चौकी प्रभारी रम्पुरा को थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाया गया है।
एसओजी में तैनात दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी रम्पुरा बनाया गया है।
थानाध्यक्ष दिनेशपुर रविन्द्र बिष्ट को एसओजी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है।
एसओजी प्रभारी रुद्रपुर उमेश कुमार को थानाध्यक्ष पुलभट्टा बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई मनोज पाण्डेय को प्रभारी चौकी महतोष बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई निर्मल लटवाल को प्रभारी चौकी बगवाड़ा बनाया गया है।
प्रभारी चौकी पतरामपुर, जसपुर गोविंद मेहता को प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी बनाया गया है।
कोतवाली रुद्रपुर में तैनात एसआई प्रियांशु जोशी को प्रभारी चौकी बाजार, जसपुर बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई देवेन्द्र बिष्ट को प्रभारी चोकी पतरामपुर, जसपुर बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई मदन सिंह बिष्ट को एसएसआई गदरपुर बनाया गया है।
थाना पुलभट्टा में तैनात एसआई धीरज वर्मा को प्रभारी चौकी बरा बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई जसविन्दर सिंह को एसएसआई बाजपुर बनाया गया है।
प्रभारी चौकी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल का ट्रांसफर कोतवाली सितारगंज किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई अनवर अहमद को थाना नानकमत्ता भेजा गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई बसंत बल्लभ भट्ट को थाना आईटीआई भेजा गया है।
थानाध्यक्ष पुलभट्टा प्रदीप मिश्रा को एसएसपी कार्यालय में तैनात किया गया है।




