spot_img
spot_img
Saturday, July 25, 2026
spot_img

जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बरतापूर्ण हुए लाठी चार्ज के विरोध में जसपुर में कांग्रेसियों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

आज शनिवार को नगर में स्थानीय गांधी पार्क पर एकत्र हुए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों को न्याय और सम्मान दिलाने को लेकर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में देर शाम मशाल जलूस निकाला। मशाल जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गाे ठाकुर मंदिर, बाजार, अब्दुल बारी चौक, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मिशन 2027 चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई।

इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने भाजपा कार्यकाल में हावी अफसरशाही, भाजपा नेताओं की मनमानी, पीड़ित व्यापार एवं ठप पड़े विकास कार्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश में अपनी मनमानी कर रही है। जिससे आम जनता दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने अभी भाषण के दौरान छात्रों एवं बेरोजगारों को सा/ला कैसे बोल दिया। प्रदेश अध्यक्ष अगर 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं देते हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई बार अपशब्द कह चुके हैं। अब युवाओं को कहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस में शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर गजेंद्र सिंह चौहान, राहुल गहलौत, हिमांशु नंबरदार, विवेक विश्नोई, मौहम्मद नाजिम, शैलेंद्र गहलौत, मतलूब हसन, अमृत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुजाहिद प्रधान, सुखवीर भुल्लर, आबिद नूरी, वसीम अहमद, सलीम अहमद, सरफराज, जाकिर नूरी, सर्वेश सिंह चौहान, नफीस अहमद, सलीम अहमद, जमील अहमद, मौहम्मद नबी, मोइनुद्दीन, हकीम जफर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles