लखनऊ (महानाद) : योगी सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।
– लखनऊ के पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट रहे अमेरेंद्र सेंगर को अभिसूचना लखनऊ के साथ ही महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
– अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन बनाया गया है।
– अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है।
– अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी, पीयूष मोर्डिया को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज बनाया गया है।
– अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, भगवान एस श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी, लखनऊ बनाया गया है।
– लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय के साथ ही लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
– अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है।
– पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स धर्मवीर को पीएमसी पूर्वी जोन प्रयागराज भेजा गया है।
– गृह सचिव मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारक, लखनऊ बनाया गया है।
देखें तबादले की पूरी लिस्ट –




