spot_img
spot_img
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

जसपुर : युवा व्यापारी आशु बंसल बने आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर युवा व्यापारी आशु बंसल को नगर के युवाओं एवं व्यापारियों ने बधाई दी।

आसपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने जसपुर के युवा वर्ग में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कर्मठ, हंसमुख, मिलनसार, बॉडी बिल्डर, युवा व्यापारी ऐश्वर्य बंसल उर्फ आशु बंसल को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम की संस्तुति पर आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

जिला अध्यक्ष शाहनवाज ने बताया कि बनिया वर्ग के युवा व्यापारी के आसपा में शामिल होने पर अन्य युवाओं ने भी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है।

इसके अतिरिक्त जसपुर विधान सभा से ग्राम ध्याननगर निवासी विनोद कुमार पुत्र फूल सिंह को ग्राम सभा अध्यक्ष एवं आशू कुमार जाटव पुत्र शिवपाल को जिला कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी को आजाद समाज पार्टी की टीम ईष्ट मित्रों, समर्थकों ने बधाई दी।

वहीं ऐश्वर्य बंसल को जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके मेन बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का दौर शुरू हो गया। बधाई देने वालों में युवा व्यापारी कृष्णा, यश मोहन शर्मा, सुधीर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, नितिन एडवोकेट, शगुन गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजय तोमर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles