spot_img
spot_img
Wednesday, August 12, 2026
spot_img

रामनगर : तो जुआरियों ने की थी गैस गोदाम के पास फायरिंग?

रामनगर (महानाद) : विगत दिन गैस गोदाम के पास हुई फायरिंग के मामले में खताड़ी निवासी एक युवक ने कुछ जुआरियों पर उसे व उसके दोस्तों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ऊंटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर निवासी अयान पुत्र जुल्फकार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 10.08.2026 को रात्रि के करीब 9 बजे वह अपने दोस्त समीर पुत्र अमीर खां निवासी खताड़ी के साथ खताड़ी, ऊंठपड़ाव क्षेत्र में आम/लीची के बगीचे के पास पुलिया पर बैठा था। वे धूम्रपान करने के लिये जब बगीचे के अन्दर जाने लगे तो वहां काफी अन्धेरा था, जिस कारण उन्होंने अपने मोबाईल की टॉर्च को ऑन किया और बगीचे के अन्दर जाने लगे। वे थोड़ा अन्दर गये थे कि उन्होंने देखा कि अन्दर काफी लोग इक्ट्ठा हैं, जो जुआ खेल रहे थे।

अयान ने बताया कि उनके हाथ में मोबाईल की रोशनी देखकर वो लोग उनके पास आये, जिन्हें वे पूर्व से ही जानते थे, उनमें अनुज रावत निवासी टाण्डा, रामनगर, हर्षित कोहली निवासी मालधन, रामनगर, आदित्य उर्फ मिन्टा सैनी निवासी रामनगर, चन्दन सागर निवासी रामनगर, पकंज पाण्डेय निवासी रामनगर, यसू भटनागर निवासी मण्डी, रामनगर, दीपू रौतेला निवासी पूछड़ी, रामनगर, मंकू सागर निवासी रामनगर, हिमांशु उर्फ मकाऊ निवासी चोरपानी, रामनगर तथा कुछ अन्य लोग थे।

अयान ने बताया कि इनमें से चन्दन सागर ने उसकी कनपटी पर एक तमन्चा लगाया और बोला कि जो वीडियो तूने बनायी है उसे डिलीट कर दे, उसने कहा कि कोई वीडियो हमने नहीं बनाई और वे लोग वहां से भाग गये तो हिमांशु उर्फ मकाऊ, चन्दन सागर और मंकू सागर ने उन्हें निशाना बनाकर उन पर फायर कर दिया, किसी प्रकार बचकर वे लोग सरकारी स्कूल के पास पहुंचे और हल्ला किया तो फिर से इन सभी लोगों ने एक राय होकर उन्हें निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से उन पर लगातार फायर और पथराव कर दिया।

अयान ने बताया कि उन्होंने बामुशकिल से अपनी जान बचाई, जैसे ही उनके हल्ला करने से भीड़ जमा हुई तो ये लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये। यदि उस दिन मौहल्ले वाले नहीं आते तो ये लोग उन्हें जान से मारकर ही वहाँ से जाते। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने अयान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 9 नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 191(3), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles