विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन कर तीव्र आक्रोश जताया।
आपको बता दें कि आज काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में, भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर और मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण प्रकरण के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर अपना तीव्र रोष एवं आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सारिम सैफी, प्रदेश सचिव अजहर करसार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, आईटी सेल संयोजक शादान इकबाल, जिला महासचिव फैजान अंसारी, मौहम्मद सुबहान, उवैश अंसारी, सलमान, जिला उपाध्यक्ष मौ. जैद, सौरभ कश्यप, यश कुमार, पंकज विश्वास, मौ. अयाज, जिला सचिव गौरव कुमार पुष्पक, संजीव चड्ढा, मरीब, मौ. आसिफ, मौ. तौहिद, मौ. जैद, मौ. सुहेल, फैजान अंसारी, अंकित प्रजापति आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



