spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर गौशाला निर्माण के लिए 1 हेक्टेयर भूमि की मंजूरी

नैनीताल (महानाद) : मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी मिल गई है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तराखंड सरकार ने सिलौटी पंत, नौकुचियाताल क्षेत्र में 1 हेक्टेयर भूमि को गौशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद भीमताल को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंज़ूरी दे दी है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उक्त के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। क्षेत्र में गौवंश (गाय और उनके वंश) के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा इस नई गौशाला के निर्माण से न केवल बेसहारा और निराश्रित गौवंश को एक सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य, देखभाल और संवर्धन में भी सुधार होगा। यह पहल न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों को होने वाले नुकसान में भी कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद भीमताल अब गौशाला के निर्माण और संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेगी, जिससे क्षेत्र में गौवंश के बेहतर प्रबंधन होगा!

स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस सकारात्मक कदम का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र में गौवंश की स्थिति को सुधारने के लिए एक सराहना करते हुए मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया है!

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles