विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : शासन ने नगर निगम काशीपुर में 8 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद नामित किया है। लिस्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चायें शुरु हो गई है कि पार्टी ने मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने वाले एक कार्यकर्ता को भी पार्षद नामित कर दिया है।
जी हां, भाजपा सरकार ने काशीपुर नगर निगम में 8 कार्यकर्ताओं को पार्षद नामित किया है। उक्त नामों के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या नगर निगम काशीपुर में मेयर दीपक बाली के विरोधियों की एंट्री हो गई है। क्योंकि भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिये कहा जा रहा है कि पार्टी ने मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने वाले एक कार्यकर्ता को भी पार्षद नामित कर दिया है।

वहीं, एक अन्य नामित पार्षद ने कहा है कि उन्हें सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पार्षद नामित किया है।
देखें लिस्ट –




