spot_img
spot_img
Friday, September 11, 2026
spot_img

आकाश काम्बोज बने नामित पार्षद, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम काशीपुर में पार्षद नामित होने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश काम्बोज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है, उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि नगर निगम में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश सिंह काम्बोज ने सरकार व संगठन का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार संगठन की सेवा करते हुए छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा में अनेकों दायित्वों का निवर्हन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया। संगठन द्वारा जो नवीन जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से इसका निर्वहन करूंगा।

आकाश सिंह काम्बोज ने अपनी नियुक्ति के उपरांत प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह सीमा, भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित एवं सभी वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles