सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड शासन ने 1 दर्जन पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। सचिव शैलेश बगोली ने उक्त तबादला आदेश जारी कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर बनाया गया है।
एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी देहात-2, देहरादून बनाया गया है।
एएसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
एएसपी ऊधम सिंह नगर उत्तम सिंह नेगी को एएसपी सतर्कता सेक्टर, देहरादून बनाया गया है।
एएसपी अल्मोड़ा हरवंश सिंह को एएसपी हल्द्वानी बनाया गया है।
एएसपी देहात हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी नगर देहरादून बनाया गया है।
एएसपी एटीसी हरिद्वार अनुषा बडोला को एएसपी अपराध एवं यातायात, ऊधम सिंह नगर बनाया गया है।
एएसपी नैनीताल अमित कुमार को एएसपी टिहरी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता राजेश कुमार भट्ट को एएसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
उपसेनानायक 31वीं वाहिनी रुद्रपुर मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता बनाया गया है।
एएसपी हरिद्वार अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है।
एएसपी टिहरी दीपक सिंह को एएसपी हरिद्वार नगर बनाया गया है।




