पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जसपुर पुलिस ने 1 शराब तस्कर को 21 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसपी स्वप्न किशोर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर प्रशांत कूमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मंडुवाखेड़ा रोड पर कुल 21 लीटर अवैध कच्ची शराब मय 1 मोटर साइकिल के साथ बुद्ध सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी भोगपुर डाम, तीरथ नगर, जसपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई राजेंद्र प्रसाद, कां. प्रविन्द्र सिंह तथा हेम फुलारा शामिल थे।



