पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेशानुसार एमएसआर इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल, तहसील रोड, जसपुर में निःशुल्क विधिक शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन मनाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएलबी डॉक्टर बीएस गौतम ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत में दो महान विभूतियों का जन्म हुआ, जिसमें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री थे। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह अहिंसा और जन आंदोलन के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई चंपारण, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक दौर उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपने जीवन में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।
इस मौके पर पीएलबी वीर सिंह गौतम, मुनेश, लता, आकाश कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



