spot_img
spot_img
Monday, October 26, 2026
spot_img

काशीपुर में शुरु हुआ श्रीराम जन्मभूमि जिला निर्माण निधि समर्पण अभियान

काशीपुर (महानाद) : सोमवार को अजय भारतिया सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम, काशीपुर में श्रीराम जन्मभूमि जिला निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति जिला काशीपुर की उदधोषणा व जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंचासीन सह प्रांत प्रचारक उत्तराखंड देवेंद्र, जिला संघचालक हरीश सक्सेना, हनुमान धाम के संस्थापक एवं इस जिला समिति के सरंक्षक आचार्य विजय, जिला समिति के सरंक्षक नगर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित राघवेंद्र नागर द्वारा भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रवज्ज्लन व एक नारियल फोड़कर जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समिति के अभियान प्रमुख गजेंद्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह राजीव कौशिक, जिला प्रचारक सौरभ, तहसील प्रचारक भरत, देवेंद्र रावत, डाॅक्टर अक्षय चैहान, अग्रपाल यादव, सुरेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र, यशपाल राजहंस, भानु प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता, संजय अग्रवाल, विवेक मित्तल, डाॅ. गिरीश तिवारी एवं समिति के जिला मीडया प्रभारी गुरविन्दर सिह चन्डोक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles