spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

पान की दुकान से चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एक फरार

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : पुलिस ने एक पान की दुकान से चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अभी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़े गये तीनों युवक लालकुआं के रहने वाले है जबकि फरार युवक किच्छा का रहने वाला है।

बता दें कि धर्म सिंह की सेन्चुरी मिल के गेट पर यशपाल पान भंडार के नाम से दुकान है। विगत 2 दिन पूर्व चोरांे ने उसकी दुकान से1500 रुपये नकद, बीडी- सिगरेट व गुटके इत्यादि चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए रेलवे फाटक निवासी राजू कश्यप, संजय नगर निवासी अरशद खान व खड्डी मौहल्ला निवासी सुमित सिंह उर्फ पत्तू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त चोरों के पास से 3700 रुपये नकद व चोरी का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस टीम में एसआई इन्द्रजीत सिंह, कास्टेंबल सुरेंन्द्र सिंह, तरुण मेहता, आनन्दपुरी, गंगा सिंह व सुरेश प्रसाद शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles