spot_img
spot_img
Friday, May 1, 2026
spot_img

काशीपुर : युवक को गोली मारकर लूटी बाइक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : तीन युवकों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। घायल युवक को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल के भाई ने तहरीर देकर दो लोगोंको नामजद करते हुए लूट व हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

बता दें कि नीलकंठ कालोनी, ग्राम सरवरखेड़ा निवासी संजय पुत्र विजयपाल ग्राम हरियावाला के पास एक फैक्ट्री में काम करता है। घायल संजय के भाई ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बताया कि वह विगत 17 मार्च 2021 की रात्रि को अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच बाग के पास काॅलोनी में ही रहने वाला जय सिंह मिला और बोला कि एक व्यक्ति ने ज्यादा शराब पीली है उसे घर लेकर चलना है और वह उसके साथ बाग में चला गया। वहां जोगा सिंह और एक अन्य व्यक्ति खड़ा था।

आरोपी उसके भाई से रकम का लेन-देन होने की बात कहकर हिसाब करने को कहने लगे। उसने भाई से बात करने को कहा तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इसी बीच एक आरोपी जोगा ने तमंचे से उसके बांये हाथ में गोली मार दी और फिर तीनों बाइक लेकर फरार हो गये। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद संजय को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुंडा थाना पुलिस ने घायल के भाई ओमकार की तहरीर के आधार पर जय सिंह, जोगा और एक अन्य के खिलाफ धारा 307, 392, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, मंडी चौकी इंचार्ज विजेंद्र मालियान ने बताया कि युवक को गोली तो लगी है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गोली लगने के बाद अगले दिन दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। घायल का भाई जिसने मुकदमा दर्ज कराया है उसका अब पुलिस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसने अपना मोबाइल स्विच आॅफ कर रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles