spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल की सराहना कर विदाई दी।

बीती सायं को सुभाष चौक स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कायक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवम ईश वंदना कर किया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण गहलौत, उपाध्यक्ष नासिर अली, महामंत्री महफूज अली, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संगठन मंत्री मोहसिन अहमद, प्रचार मंत्री मधुप गोयल, महिला मंत्री आशा अरोरा, महिला उपाध्यक्ष दिव्या अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, मुख्य अतिथि एवम प्रदेश संरक्षक (राज्य मंत्री) अनिल गोयल , प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सभा को संबोधित कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों से व्यापारियों उपभोक्ताओं एवं संगठन के कर्तव्य को ईमानदारी से पूरा करने का आवाहन किया तथा उन्हें बधाई दी। निवर्तमान कार्यकारिणी के कोरोना काल में व्यापारियों उपभोक्ताओं के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, मौहम्मद नाजिम, इस्लाम हुसैन, सतीश अरोरा, अवलोक गोयल, अवलोक जैन को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए, कोतवाल जगदीश सिंह देउपा को सुचारू व्यवस्था देने एवं पत्रकारों को बेहतर कवरेज के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। पुरानी कार्यकारिणी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर निकेश अग्रवाल, नीरज कुमार, बाबू सिंह ठाकुर, अनिल नागर, प्रवीण कुमार, अमित बिष्ट, सुधीर गर्ग, दिनेश लाहौरी, बबलू भारद्वाज, मुदस्सिर अली, अर्पित रस्तौगी, सुंदर लाल अरोरा, दिलप्रीत सेठी, चेतन अग्रवाल, मौ. यामीन, गीता चैहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles