spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

सरकारी अस्पताल में फल बांटकर व के काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रामनगर चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर व केक काटकर मनाया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी रामनगर नगर मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन के मौके पर संयुक्त चिकित्सालय जाकर फल और जूस का वितरण किया तथा उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रीन वैली में एकत्रित होकर केक काटकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, नगर मंडल महामंत्री पूरन नैनवाल, मनोज रावत, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, मंत्री जेसी लोहनी, बिशन दत्त शर्मा, लालचंद चंद्रा, दीप्ति रावत, नीमा मठपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना सुंदरियाल, अजय पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपा कोटिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles