spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img

कोरोना को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों के लिए लागू किये नये नियम

देहरादून (महानाद) : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुण् उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों के लिए नये नियम जारी किये हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने पत्र जारी कर सरकारी कार्यालयों में निम्न नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं –

1) कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का प्रयोग किया जायेगा।
2) दिन में दो बार कार्यालयों में फिनाइल का उपयोग किया जायेगा।
3) पानी के टैंकों को साफ कर कीटाणुरहित बनाया जायेगा। रोज पुराना पानी निकालकर साफ पानी भरा जायेगा।
4) वाटर फिल्टर की सर्विस करवाई जायेगी। पीने के पानी की शुद्धता की जांच करवाई जायेगी।
5) कार्यालयों के प्रवेश द्वारा पर हैंड सेनेटाइजर की उपलब्धता अनिवार्य होगी।
6) कार्यालयों में ताजी हवा का वातावरण रखा जाये, एसी व पंखों की साफ-सफाई करवाई जाये।
7) दोपहर के खाने का समय अलग-अलग रखेंगे ताकि भीड़ कम रहे। बैठने के लिए कुर्सियों की दूरी 6 फिट रखी जाये।
8) कार्यालयों के प्रवेश द्वार थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था की जाये।
9) कार्यालयों में अनावश्क लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाये।
10) कार्यालयों में गुटका, पान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट वथूकना मना है।
11) कार्यालयों के दरवाजों को खुला रखा जाये ताकि उन्हें बार-बार छूना न पड़े।
12) मास्क/फेस कवर का अनिवार्यतः प्रयोग किया जाये।

लिंक को क्लिक कर पढ़े विस्तृत निर्देश

Office guidelines 14Apr2021

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles