spot_img
spot_img
Thursday, July 30, 2026
spot_img

काशीपुर : अशर्फी देवी धर्मशाला के प्रबंधक ने दिया इस्तीफा, अभी कुछ दिन पहले हुई थी चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अशर्फी देवी धर्मशाला के प्रबंधक एवं श्री अग्रवाल सभा समिति के सदस्य जतिन गोयल ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
समिति अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में जतिन गोयल ने कहा कि वह श्री अग्रवाल सभा समिति के हुए चुनाव में निर्विरोध सदस्य चुने गये थे। जिसके बाद उन्हें समिति द्वारा श्री अशर्फी देवी धर्मशाला का प्रबंधक नियुक्त किया गया था। लेकिन समिति पदाधिकारियों द्वारा उन्हें न तो समिति की किसी कार्रवाई से अवगत कराया जाता है और विगत दिन श्री अशर्फी देवी धर्मशाला में हुई चोरी के मामले में भी धर्मशाला का प्रबंधक होने के बावजूद समिति द्वारा किसी प्रकार के कार्याे/कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया। इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles