spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किया दो सिपाहियों को सस्पेंड

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने युवक के साथ मारपीट करने तथा लकड़ी चोरों से संदिग्ध वार्ता करने में लिप्त पाये जाने पर सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि कांस्टेबल अशोक नाथ थाना रुद्रपुर, उधम सिंह नगर को 20.07.2021 की रात्रि में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर विजेन्द्र शर्मा पुत्र महेन्द्र पाल शर्मा को पूछताछ हेतु चौकी रम्पुरा पर बैठाया गया था। निगरानी ड्यूटी के दौरान विजेन्द्र शर्मा से मारपीट व दुर्व्यवहार करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के कारण एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं कांसअेबल सुनील चौहान को चौकी बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर में नियुक्ति के दौरान लकड़ी चोरों से संदिग्ध वार्ता कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles