spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

जसपुर का तस्कर 37.96 ग्राम स्मैक के साथ रामनगर में गिरफ्तार

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : रामनगर पुलिस ने जसपुर के एक स्मैक तस्कर को 37.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर सायं सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण, कोतवाल आशुतोष कुमार के दिशा-निर्देशन एवं एसएसआई जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सलीम अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी मौ. चौहानान, चौकी बाजार, जसपुर ;उधम सिंह नगरद्ध हाल निवासी कॉर्बेट नगर, रामनगर को 37.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रईस फल वालों के गोदाम, कार्बेट नगर के सामने, रामनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर सं. 455/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अतंर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में – एसआई मनोज कुमार, कां. गगन भंडारी, हेमंत सिंह, अशोक कांबोज, संजय सिंह, पार्वती टम्टा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles