spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

मंगलवार को मीट व हेयर कटिंग की दुकानें बंद करने को कोतवाल को दिया ज्ञापन

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : क्षेत्र में मंगलवार को मीट, मछली एवं हेयर कटिंग की दुकानें खोले जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाल संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को मीट एंव हेयर काटिंग कि दुकानें पूरी तरह बंद करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि आज उत्तराखंड भगवा रक्षा वाहिनी के कुमाऊं मंडल सदस्यता प्रभारी नवीन पंत नाभादास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगलवार को कुछ मीट एंव हेयर काटिंग के व्यवसायी चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे हैं जो नियम के विरुद्ध है। पूर्व में भी क्षेत्र के हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ ने ऐसे दुकानदारों को पकड़ा है। इसके बावजूद उक्त दुकानदार नहीं मान रहे हैं। इससे शहर की फिंजा खराब हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles