spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : आज दिनांक 27.9.2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के आह्वान पर हल्दूचौड़ बाजार के चौराहे पर देश के किसानों के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए काले किसान बिलों को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। काले किसान बिलों की वापसी के लिए भाजपा की केंद्र सरकार के विरुद्ध सभी कांग्रेसजनों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज किसानों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन कर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनके कपिल, उमेश कबडबाल विधानसभा कोऑर्डिनेटर, राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, हरीश बिष्ट उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम के अध्यक्ष, चंद्र बल्लभ खोलिया महामंत्री जिला कांग्रेस कार्यक्रम संचालक, दयाकिशन कबडबाल पूर्व बीडीसी, खीमानंद दुम्का ,मोहन सिंह राणा बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद तिवारी, किसान नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, गिरधर बम, बीडी खोलिया, बालम सिंह बिष्ट,जीवन चंद्र दुमका, मथुरा दत्त भट, मोहन सिंह जीना, केशव दत्त कबड्वाल, पूरन चंद्र विरखानी, दिनेश चंन्द्र,मुकेश दुर्गापाल, शंभू दत्त कबड्वाल, शमशाद अली, दुष्यंत कुमार, शाहिद सिद्धिकी, डा. बालम सिंह बिष्ट व्यापार मंडल एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, रमेश चंद्र जोशी एवं हरेंद्र असगोला ग्राम प्रधान, कैलाश चंद दुमका, जगदीश चंद्र भट्ट, तेज सिंह बिष्ट, खजान चंद्र आर्य, इंद्र लाल -पूर्व प्रधान, गिरीश सिरोला, संजय दुमका, ललित तिवारी, सुधांशु भट्ट, गोलू मिश्रा, कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शर्मा, ध्वज वंदन प्रभारी खुशाल सिंह मेहता, सागर कुमार, राजा धामी, प्रकाश भट्ट, सूरज सिंह, युवा कांग्रेस के कमल सिंह दानू, गोविंद दानू, गोविंद सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के किसानों ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles