spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

दशरथ मरण लीला मंचन पर भर आईं दर्शकों की आंखें

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैंठ पड़ाव के तत्वावधान में चल रही कुमाऊंनी शैली पर आधारित रामलीला के छठें दिन रामलीला का शुभारंभ जय मोहन इंटर कॉलेज करनपुर के मैनेजर गोपाल दत्त जोशी ने किया। रामलीला के छठें दिन श्रीराम-निशादराज भेंट, श्रीराम केवट संवाद, राम चरणः प्रचालन, सुमंत का अयोध्या लौटना, दशरथ मरण लीला का मंचन मंच पर कलाकारों द्वारा किया गया।

राम-सुमित लोहनी, लक्ष्मण-अमित लोहनी, सीता-ललित बिष्ट, दशरथ-सन्तोष कुमार, निषाद-गणेश पन्त, सुमन्त-मनोज पपनै, वाल्मिकी-टीका कांडपाल, भजनुवा की अम्मा-आकाश कुमार, सुंदर गुसाईं, केवट पार्टी भुवन जोशी, अमित बेलवाल, करन पांडेय, दिवस सुयाल सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगमंच पर मंचन किया गया।

इस दौरान कमल बेलवाल, दिनेश सत्यवली, चंदन कोटवाल, विजय पपनै, करन पांडेय, अमित बेलवाल, ललित सती, जगदीश तिवारी, भुवन जोशी, सोनी जोशी, वीरेंद्र पांडे, मंजू बेलवाल, अमिता लोहनी, माया रावत, नीमा मठपाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles