spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूल्हा दोस्त की प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

जोधपुर (महानाद) : दुल्हन शादी के इंतजार में बैठी थी और एक-एक दिन गिन रही थी। 13 नवंबर को उसकी बारात आनी थी। लेकिन उससे पहले उसका दूल्हा अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।

मामला रातानाड़ा क्षेत्र का है। जहां बादल नायक नामक युवक जवाहरलाल नगर निवासी एक युवती से 6 साल से संपर्क में था। दोनों ने अपने परिवारवालों को मना लिया जिसके बाद दोनों के परिवारवालों ने दोनों की शादी तय कर दी, 13 नवंबर को बारात लेकर उसे अपनी प्रेमिका के घर जाना था लेकिन उससे पहले वह अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। जैसे ही यह खबर दुल्हन को मिली उसके होश उड़ गये। वह फौरन अपनी शिकायत लकर थाने पहुंच गई। वहीं पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए दूल्हे और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बादल के दोस्त का अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ तो उसका चक्कर बादल से चल गया। जिस कारण बादल अपनी शादी से एन पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया। पुलिस ने बादल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles