spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

दोनों प्रेम करते थे, शादी भी तय हो गई, फिर… साथ उठीं दोनों की अर्थियां

कानपुर (महानाद) : दोनों आपस में प्रेम करते थे। दोनों ने अपने परिवारों को ना लिया और उनकी शादी भी तय कर दी गई। लेकिन फिर एक दुखद सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों प्रेमी जोड़े की एक साथ अर्थियां उठते देख हर किसी की आंखें भर आई।

बता दें कि नवीन बस्ती, बिधूना निवासी सीबीआई लखनऊ में लिपिक के पद पर तैनात सचिन का अपने घर के पड़ोस में रहने वाली सोनी प्रजापति में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने उनकी शादी के लिए हामी भर दी थी और उनकी शादी की तारीख 9 दिसंबर तय की गई थी। रविवार को सचिन अपनी प्रेमिका सोनी के साथ शादी की खरीदारी के लिए कानपुर गए थे। वहां से लौटते समय कानपुर देहात के शिवली के पास एक दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों प्रेमी जोड़े की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। सोमवार को कन्नौज घाट पर दोनों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles