spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है जनरल बिपिन रावत की मृत्यु : दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी धुलिका रावत तथा सेना के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए निधन पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस दुर्घटना को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

आप नेता दीपक बाली ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 11 दिसंबर को काशीपुर आगमन को लेकर अपनी आज 9 दिसंबर को होने वाली प्रेस वार्ता भी स्थगित कर दी है। अब यह प्रेस वार्ता कल 10 दिसंबर को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रातः 11 बजे होगी।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी कार्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई। एक शोक सभा आयोजित कर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना से देश को जो क्षति पहुंची है वह कभी पूरी नहीं हो सकती। जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा सेना के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का इस दुर्घटना से हमारे बीच से चले जाना अत्यंत दुखदाई है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सैना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत, पूजा अरोरा, मधुबाला सचदेवा, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ऊषा खोखर, अमित सक्सेना, मनोज कुमार शर्मा, नीलकमल शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, आमिर हुसैन, शहजाद राय सहित अनेक आप कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles