spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

हरियावाला में रोज जल रहे टायर, फैल रहा प्रदूषण, क्या कर रहा प्रदूषण विभाग?

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर मेघावाला मंडल के मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने एसडीएम काशीपुर को ज्ञापन देकर हरियावाला क्षेत्र में एक कंपनी द्वारा रोज टायरों को जलाकर प्रदूषण फैलाने तथा उसका प्रभाव खेती किसानी पर पड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं उनका कहना है कि क्या प्रदूषण विभाग सोया पड़ा है जो उसे क्षेत्र में फेल रहा यह प्रदूषण दिख नहीं रहा है।

मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह

आपको बता दें कि ग्राम बाबरखेड़ा, काशीपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर मेघावाला मंडल के मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने एसडीएम काशीपुर को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम हरियावाला, तहसील काशीपुर में लिक्वा ऑक्सीजन के नाम से एक गैस फैक्ट्री है। इन लोगों ने अपनी गैस फैक्ट्री के पास में एक टायर जलाने का प्लांट लगा रखा है, जिसका कोई नाम नहीं है और न ही मौके पर कोई बोर्ड लगा है। यह लोग रोजाना गाड़ियों के टायर जलाते हैं जिससे क्षेत्र में काला धुंआ फैल जाता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आस-पास के काश्तकार खेती का कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी काश्तकारी/खेती पर भी प्रभाव पड़ रहा है, जिससे फसल दूषित हो जाती है तथा क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, जिस कारण क्षेत्र में सांस से सम्बन्धित बीमारी फैल रही है और भविष्य में और अधिक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये हैं, परन्तु इन लोगों पर अभी तक सख्त कार्यवाही नहीं हुई है। उक्त प्रदूषण के चलते लोगों के खान-पान पर भी असर पड़ने की सम्भावना है। उन्होंने लिक्वा ऑक्सीजन फैक्ट्री के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

जगतार सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी है किअगर आगे भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो 2.7.2026 को हम लिक्वा ऑक्सीजन फैक्ट्री के टायर प्लांट के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे अथवा जब तक नहीं उठेंगे तब तक परमानेंटली इसको बंद नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में कुलदीप, तुंगल सिंह, रोहिताश सिंह, विजेन्द्र सिंह, बलवीर, संजना, पूनम, आशीष, संजय, अनीता देवी, दुर्वेश सहित काफी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।

उधर, सोचने वाली बात यह है कि क्षेत्र में कहीं प्रदूषण न फैले और लोगों के जीवन पर प्रदूषण का असर न हो इसके लिए काशीपुर में वर्षों से क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग कार्यरत है लेकिन विभाग को इस फैक्ट्री द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण की जानकारी न होना या अभी तक कोई कार्रवाई न होना विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles