spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

20 हजार का रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार, वीपीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य के एवज में कथित रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उसके विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र के एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के भुगतान के बदले जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी  ( वीडीओ ) दीपक सागर 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को सेक्टर हल्द्वानी के एसपी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया।

वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ( वीपीडीओ ) दीपक सागर मौके पर नहीं मिले।

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने बताया कि पूरे प्रकरण की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। उन्होंने सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देने वाली विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनोद यादव, प्रभात कुमार सहित विजिलेंस के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles