spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

देहरादून : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं 8 बार के भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन

देहरादून (महानाद): उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं 8 बार के भाजपा विधायक हरबंस कपूर का आज निधन हो गया। वे 75 साल के थे।

मिली जानकारी के अनुसार हरबंस कपूर कल रात्रि ठीकठाक सोये थे। लेकिन आज सुबह जब वे अपने समय पर नहीं उठे तो उनके परिजनों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

बता दें कि देहरादून कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर कभी नहीं हारे हैं। लगातार आठ बार जीतने के रिकार्ड बनाने वाले हरबंस कपूर को हराने का कोई फार्मूला कांग्रेस कभी नहीं निकाल पाई।

कैंट विधानसभा सीट से हरबंस कपूर उत्तराखंड के एकमात्र अजेय विधायक थे। जब से इन्होंने जीतना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब भाजपा का झंडा थामने वाला कोई नहीं था, तब ये विधायक बन गए थे। यह सीट 2008 के परिसीमन के कारण अस्तित्व में आने के बाद भी हरबंस कपूर का गढ़ रही। लगातार आठ बार की जीत यह बताने के लिए काफी है कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles