spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

जसपुर में भाजपाइयों ने पंजाब कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूँका

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा सही सुरक्षा नहीं दिए जाने एवं फ्लाईओवर पर रास्ता रोके जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी जसपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई के नेतृत्व में इसकी निंदा करते हुए पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।
आज बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर एकत्र दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए विरोध जताया एवं जमकर नारेबाजी करते हुए पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, महामंत्री डॉ. सुदेश कुमार चौहान, खड़क सिंह, विनोद कुमार, राजकुमार सिंह, वीना नागर, अनीता रानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा विश्नोई, योगेश सिंह, राजीव गिरी, प्रदीप कुमार, चेतन बंसल, दीपक कुमार, मनोज कुमार, अंकुर सक्सेना, निखिल राजपूत आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

उधर, धर्मपुर चौराहे पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विनीत कुमार, प्राशीष गौतम गोस्वामी, सुरेंद्र चौधरी, मनप्रीत लाडी, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

वहीं, पंजाब कांग्रेस सरकार की घोर निंदा करते हुए घटना से आहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर मेघावाले चौराहे पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज पाल के नेतृत्व में पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा नेता शीतल जोशी, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रवि कश्यप, महिपाल गुप्ता, रित्विक अरोरा, सनी कोचर, सुरेंद्र चौधरी, खिलेंद्र सैनी, संदीप प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles